सुरक्षा बीमा योजना में शामिल करने की मांग
जासं, मानसा : ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर के आह्वान पर पूरे देश में आज का दिन सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। केंद्र व पंजाब सरकार को मांगपत्र भेजकर मांग की गई कि आंगनबाड़ी वर्कर हेल्परों को भी कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर मानते हुए पचास लाख के सुरक्षा बीमा योजना में शामिल किया जाए। आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब सीटू द्वारा सरकारों की ओर से आंगनबाड़ी वर्करों, हेल्परों को अनदेखा किया है। इस मौके पर चरनजीत कौर, अविनाश कौर, दिलजीत कौर, व उषा रानी मौजूद थे।

No comments